Safety Jankari Logo Safety Jankari Dark Logo
  • Safety Courses
  • Career Guide
  • News Update
  • Know Us
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
Notification
  • HomeHome
  • Safety TopicsSafety Topics
  • HSE Documents
  • Safety Checklist
  • HSE Q&A
  • Jobs
  • Safety Quiz
  • Safety Signage
Safety JankariSafety Jankari
Font ResizerAa
  • HomeHome
  • Safety TopicsSafety Topics
  • HSE Documents
  • Safety Checklist
  • HSE Q&A
  • Jobs
  • Safety Quiz
  • Safety Signage
Search
  • Quick Access
    • Contact Us
    • Career Guide
    • News Update
    • Safety Courses
    • Health Tips

Top Stories

Explore the latest updated news!
Home Safety Rules in Hindi

12 Home Safety Rules | घर पर सेफ़्टी के 12 नियम

12 1
HSE Report Format - Weekly / Monthly

HSE Report Format – Weekly / Monthly

16 1
Lifting plan kya hai

Lifting Plan Kya Hai? | Crane Lifting Plan Format in Excel

10

Stay Connected

Find us on socials
1.6kFollowersLike
1.5kFollowersFollow
25.7kSubscribersSubscribe
© Safety Jankari | 2024 | All Rights Reserved

Home » Blog » Safety Officer Resume / CV कैसे बनाएं | CV Format Download

Safety Officer Resume / CV कैसे बनाएं | CV Format Download

Safety Jankari
Safety Jankari
No Comments
18 Min Read
SHARE

Safety Officer Resume / CV कैसे बनाएं:- Safety Officer या HSE Officer की Job के लिए आवेदन करने के लिए आपको एक बेहतरीन Resume/CV बनाने की जरूरत होती है। वो बोलते हैं ना की “First Impression is the Last Impression” इसका मतलब आपके नौकरी से भी जुड़ा होता है,  Employer के पास आपसे पहले आपकी CV/Resume ही जाता है, अगर वो अच्छा Professional और Effective नहीं होगा तो आपके किए गए जॉब आवेदन का फर्स्ट इम्प्रेशन ही खराब हो जाएगा।

इसीलिए आपका सीवी सही और इम्प्रेसिव होना जरूरी है। यह एक ऐसा दस्तावेज है जो आपकी योग्यता, कौशल और व्यक्तिगत लक्षणों के बारे में सभी जानकारी को उचित प्रारूप में प्रस्तुत करता है, ताकि पढ़ने वाले यानि Recruiters को आपके बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल सके।

Safety Officer Resume / CV के लिए आपके जीवन का मुख्य उद्देश्य कोई जॉब ओपनिंग की स्थिति से संबंधित Recruiter के प्रश्नों का उत्तर देकर नौकरी हासिल करना है। इसीलिए सबसे पहला पड़ाव Resume ही है ये एक प्रकार इसका उपयोग औपचारिक और व्यावसायिक संचार के लिए किया जाता है। इससे यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि आपके पास एक Professional & Effective Resume हो। आपका सीवी या रिज्यूमे संभावित नियोक्ता पर आपका पहला प्रभाव है, यह आपके Professional Attitude का प्रतिनिधित्व करता है।

Safety Officer Resume/cv

How to Create Safety Officer Resume?

कुछ रिज्यूमे में एक Standard Format नहीं होता है। Font, Spacing, Tab, Bullets आदि पूरे Resume में बदलते रहते हैं। जब आपके रिज्यूमे को Professional लुक देने की बात आती है तो जिस पेपर पर रिज्यूम छपा होता है, उसकी क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है। इस पर बात शुरू करने से पहले पेज बॉर्डर, पेज बैकग्राउंड आदि पर अच्छी तरह से विचार करने की जरूरत है।

Table of Contents
How to Create Safety Officer Resume?How to Draft Resume / CV Of a Safety Officer?Choose Style Of Safety Officer Resume / CVInformations Required for Safety Officer Resume / CV?Safety Officer Resume / CV कैसे बनाएं?Safety Officer Resume / CV FormatSafety Officer Resume/CV Format-1Safety Officer Resume/CV Format-2

चूंकि Safety Officer या HSE Officer एक बेहद प्रोफेशनल Position है इसीलिए इसके जॉब को अप्लाइ करने के लिए आपके Resume को Professional Look देना बहुत जरूरी है। आपका Resume आपको इस तरह Present करना चाहिए कि आप दूसरों के बीच में खड़े हों, और Recruiter को यह विश्वास दिलाएं कि दूसरों के ऊपर आपको चुनना उनके लिए फायदेमंद है। नीचे दिए गए निर्देश आपको Safety Officer Resume / CV को Professional और Effective बनाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें-   50 Safety Officer Job Interview Questions & Answer

 

How to Draft Resume / CV Of a Safety Officer?

Safety Officer के Resume में सभी Information को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के लिए उसमे दिए जाने वाली जानकारी को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया जाना चाहिए। Resume के स्टाइल को चुनने और Resume लिखने से पहले, कुछ मुख्य बातें जाननी चाहिए जो कि Resume/CV के Professional और Effective लुक के लिए जरूरी हैं:-

  • रिज्यूमे कभी भी हाथ से लिखा हुआ नहीं होना चाहिए।
  • सबसे पहले आपको आपके Resume या CV का Format MS Word की फाइल में बना लेना है फॉर्मैट को सिम्पल ही रखें।
  • Resume/CV को ड्राफ्ट करने के लिए Time New Roman, Verdana या Aerial Font का प्रयोग करें और Font का साइज़ 12 होना चाहिए।
  • अपने रिज्यूमे में Font Size और Font में बदलाव न करें, एक ही साइज़ और फॉन्ट का प्रयोग करें।
  • हेडिंग के लिए Font के आकार को बदलने के बजाय, Heading का उल्लेख ‘Bold’ में करना उचित है। यह पूरे मानक फ़ॉन्ट आकार को बनाए रखेगा।
  • अपने Resume में कभी भी Italic, Fancy Font और फैंसी पेज बॉर्डर का इस्तेमाल न करें।
  • अपने Resume/CV के लिए कभी भी किसी रंग, वॉटरमार्क या बैकग्राउंड कलर का इस्तेमाल न करें। यह एक सादे सफेद Background पर होना चाहिए, और फ़ॉन्ट का रंग काला (Black) होना चाहिए।
  • अपने Resume की हार्डकॉपी लेते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले पेपर पर प्रिंट लें। कभी भी अपने रिज्यूमे की फोटोकॉपी न लें, जो इसे बहुत धुंधला और बेकार बना देता है।

उपर्युक्त बिंदु किसी भी फिर से शुरू करने के लिए मूल बातें हैं। इन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए वरना आपका CV/Resume Professional नहीं लगेगा। अब इसके बाद आपको Resume/CV का स्टाइल सिलेक्ट करना है।

Choose Style Of Safety Officer Resume / CV

Resume/CV का Style पूरी तरह से आपकी जानकारी पर निर्भर करती है जिसे इसमें शामिल किया जाना है। एक Fresher और Work Experience वाले Applicants के पास निश्चित रूप से Resume की अलग-अलग Styles होंगी। रिज्यूमे की मूल रूप से तीन तरह के स्टाइल होते हैं:-

1. Chronological Style Resume-

यह एक से शुरू होता है, जो कालानुक्रमिक क्रम में सभी योग्यता और पेशेवर विवरणों को सूचीबद्ध करता है। यह उन सभी की सूची की तरह है जो किसी ने जीवन में किया या हासिल किया है। रिज्यूम की इस स्टाइल में पढ़ने वाले के लिए आवेदक की व्याख्या और समझने की गुंजाइश बहुत कम है, क्योंकि यह केवल सूचनाओं की एक सूची होती है।

2. Functional Resume-

इस प्रकार का Resume आवेदक को वर्णनात्मक होने का मौका देता है, और उसकी योग्यता, उपलब्धियों, अनुभव इत्यादि के बारे में बात करता है। इस शैली की कमी यह है कि यह बहुत वर्णनात्मक हो जाती है, और आपके Resume/CVएक लेख की तरह दिख सकती है।

3. Hybrid Resume-

Resume का यह स्टाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह कालानुक्रमिक के साथ-साथ कार्यात्मक से शुरू से Point की तरह स्टार्ट होता है। यह सभी सूचनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में प्रस्तुत करता है।

और जहाँ आवश्यक हो, वर्णनात्मक होने की गुंजाइश भी प्रदान करता है। इसीलिए इसे हाइब्रिड कहते हैं। यह Resume/CV को बहुत प्रभावशाली बनाता है क्योंकि पाठक को सभी जानकारी एक उचित क्रम में मिलती है, और एम्पलायर को आपको जज करने का सही से मौका मिलता है।

Informations Required for Safety Officer Resume / CV?

Safety Officer Resume / CV का स्टाइल चुनने के बाद, अगला कदम आपके रेज़्यूमे में सभी आवश्यक Content प्रस्तुत करना होता है:-

  • हेडिंग:- शुरू के शीर्षक में आपका नाम और संपर्क विवरण शामिल होना चाहिए। आप इसे पृष्ठ के बाईं ओर या केंद्र में संरेखित रख सकते हैं।
  • अब्जेक्टिव:- रिज्यूम का उद्देश्य सावधानी से लिखा जाना चाहिए, और ऐसा होना चाहिए कि यह आपके करियर के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करे।
  • शैक्षिक योग्यता:- कालानुक्रमिक क्रम में Academic & Technical Qualifications विवरण हाल ही में शुरू होकर अंत तक।
  • काम का अनुभव:- काम के अनुभव का विवरण दें।
  • उपलब्धियां:- Academic और साथ ही काम के Professional उपलब्धियों का विवरण।
  • घोषणा और हस्ताक्षर
 

Safety Officer Resume / CV कैसे बनाएं?

अब आपको Microsoft Word में एक फॉर्मैट बनाना है आप कोई भी सिम्पल सा फॉर्मैट चुन सकते हैं आपके सहूलियत के लिए Safety Officer Resume/CV या HSE Officer Resume का कुछ फॉर्मैट मैंने बना रखा है आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद नीचे लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

1. Heading लिखें:-

Safety Officer Resume / CV
 

जैसा के आप ऊपर Safety Officer Resume / CV के Sample पिक्चर में देख रहें हैं आपको सबसे ऊपर हेडिंग में अपना पूरा नाम, आपका जॉब का Position लिखना देना है। उसके बाद उसके नीचे आपका Mobile Number और Email ID लिख कर दाहिने साइड में आप अपना फोटो भी लगा दें।

आप चाहें तो अपनी फोटो को नहीं भी लगा सकते हैं ये आप पर निर्भर करता है लेकिन फोटो लगा हुआ Safety Officer Resume/CV ज्यादा आकर्षित और प्रभावी होता है। फोटो देख कर Employer आपकी छवि का अंदाज लगा सकते हैं और आपकी Safety Officer Resume/CV या HSE Officer Resume/CV को शॉर्टलिस्ट होने का चांस ज्यादा रहता है।

2. Career Objective लिखें:-

Safety Officer Resume / CV format

हेडिंग में सारी जानकारी लिखने के बाद आपको अब अपने करिअर अब्जेक्टिव को लिखना चाहिए, ये ऐसे लिखें के आपको आपके करिअर का गोल और उद्देश्य Employer को पता चल सके। Safety Officer Resume / CV का Career Objective बहुत ज्यादा बड़ा न हो आप संक्षेप में ही लिखें।

3. Educational Qualifications (Academic & Technical):-

Safety Officer Resume / CV

अब सबसे जरूरी इनफार्मेशन को लिखना है जैसा के आप ऊपर फोटो में देख रहें हैं, आपका Basic Academic Qualification और Technical Qualification को लिखना है जिससे Employer को आपके बेसिक शिक्षा के बारे में पता चल सके।

Academic Qualifications में आपको पहले आपको आपका Higher Qualification की इनफार्मेशन लिखनी है जैसे- M.Tech, B.Tech, M.sc, B.sc आदि और उनके बाद आपको उसके बाद की Qualifications की जानकारी देनी है।

ये जानकारी लिखते व्यक्त ध्यान रहें के आप लिखे गए Qualifications को कहाँ से, किस यूनिवर्सिटी से और कब किया है इसका डिटेल्स को भी लिखना जरूरी है और साथ साथ Qualification के Specialization को भी लिखें ताके Employer के मन मे और कोई शंका या सवाल न रहे। आप चाहें तो प्राप्त कीये गए ग्रेड या पर्सेन्टाइल भी लिख सकते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं है।

Technical Qualifications में आपको अपने कीये गए तकनीकी शिक्षा के बारे में बताना है जैसे आपने अगर Safety Officer के कोर्स के लिए Diploma किया है या NEBOSH/IOSH सर्टिफिकेट कोर्स किया हो या Computer Proficiency से रिलेटेड कोई कोर्स किया हो तो उसकी जानकारी क्रमबद्ध तरीके से दें जैसे लैटस्ट किया हुआ कोर्स पहले और फिर उसके बाद का सिलसिलेवार तरीके से लिखें।

4. Profile Summary- Approvals & Achievements:-

Safety Officer Resume / CV

ये Profile Summary को लिखने का मेन मकसद यही है की कोई आपके इस समरी को पढ़ कर ही आपके Work Experience और आपके विभिन्न प्रोजेक्ट पर पाए हुए Approvals और Achievements को समझ सके इसके लिए उसे नीचे जाकर एक एक कंपनी को देख कर अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

कोई Employer आपके Safety Officer CV / Resume के इस पहले पन्ने पर इस सेक्शन को देख कर ही आपके बारे में अंदाजा कर सकता है, ये प्रोफाइल समरी आपके सीवी को शॉर्टलिस्ट करवाने में काफी मदद करते हैं। आपको अपने टोटल काम का अनुभव, आपने कितनी इंडस्ट्रीज़ में काम किया है और इसमे आपको मिले हुए अप्रूवल और कोई अचीव्मन्ट के बारे में लिख सकते हैं। अगर आप एक फ्रेशर हैं तो आप इस सेक्शन को छोड़ सकते हैं।

5. Work Experience Summary:-

Safety Officer Resume / CV

अब आपको आपके किए हुए काम के अनुभव को बताना है, Safety Officer Resume/CV के लिए आपने जहां जहां भी काम किया है उसका पूरा ब्योरा एक लिस्ट बनाकर दें। अगर आप एक फ्रेशर हैं तो आप अपने इंटर्नशिप या अपने इंस्टिट्यूट या कॉलेज इंटर्नशिप के बारे में डीटेल दे सकते हैं।

सबसे पहले आपको ऊपर में एक हेडिंग देना हैं जैसा के आप फोटो में देख रहें हैं उसके बाद आपके टोटल वर्क इक्स्पीरीअन्स को लिखना है अगर आपने इंडिया के बाहर भी कहीं काम किया हुआ है तो आप उसका साल और इंडियन में काम किए हुए साल या महीने को अलग अलग लिखें ताके Employer को आपके काम के Experience को समझने में आसानी हो।

हेडिंग देने के बाद आप अपने तुरंत तुरंत काम किए हुए कंपनी से शुरू करें उसके बाद अगली कंपनी उसके बाद अगली इसी तरह सिलसिलेवार तरीके से लिखना शुरू करें। अगर आप अभी किसी कंपनी में काम कर रहें हैं तो आपको सबसे पहली ऊपर लिस्ट में Currently Working in करके कंपनी का नाम अपना पज़िशन और कब से जॉवइन किया है वो लिख देना है।

उसी प्रकार अगली लिस्ट में अगली कंपनी के साथ आपके पज़िशन Safety Officer या HSE Officer (Designation) के साथ आपके काम का Period (कब से कब तक) लिख देना है। उसी तरह लिस्ट को अपने काम के इक्स्पीरीअन्स के हिसाब से आगे बढ़ाते हुए लिखें।

6. Work Experience/Project in Details:-

HSE Officer CV

आपने Work Experience Summary में सिर्फ अपने काम के अनुभव का ब्योरा दिया है अब अगले सेक्शन में आपको अपने किए हुए काम और प्रोजेक्ट की डीटेल देना है। इसमे आपको कंपनी का नाम, वर्क पीरीअड के साथ प्रोजेक्ट का नाम और क्लाइंट का नाम लोकैशन के साथ लिखना है।

और सबसे जरूरी सेक्शन ये है के आपको Safety Officer Resume / CV के लिए अपना Roles, Duties और Responsibilities की जानकारी देनी है जैसा के आप फोटो में देख रहें है आप एक लिस्ट बनाकर अपने किए हुए काम और ड्यूटी की जिम्मेदारी के बारे में बताना है।

अगर आपने मल्टीपल कंपनी में काम किया है तो अलग अलग Duties और Responsibilities की डिटेल्स दे सकते हैं नहीं तो आप एक ही पेज़ पर इसे लिख सकते हैं। एक बात याद रखें के वही जानकारी दें जो आपने की है क्युकी अधिकतर इंटरव्यू में सवाल आपके CV/Resume में लिखे काम के हिसाब से ही किए जाते हैं, इसीलिए इसे लिखते समय इसका खास ख्याल रखें।

7. Personal & Passport Details:-

HSE Officer Resume

ऊपर दिए गए सभी सेक्शनस को पूरा करने के बाद अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स लिखनी है, पर्सनल डिटेल्स में नीचे दिए गए डीटेल की जानकारी लिखना जरूरी है:-

  • Fathers Name
  • Date Of Birth
  • Nationality
  • Language Known
  • Permanent Address
  • Current Address
  • Contact Details- (Mobile No, Email ID, Skype ID आदि)

आपको ऊपर हेडिंग मे दिए गए मोबाईल नंबर से अलग मोबाईल नंबर दें ताके एक नंबर के न लगने पर उस Alternate Number से बात किया जा सके।

पर्सनल डिटेल्स लिखने के बाद आपको पासपोर्ट डीटेल को देना चाहिए अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो आप उसकी जगह पर ड्राइविंग लाइसेन्स की डीटेल भी दे सकते हैं। लेकिन अगर आप Abroad या Gulf के लिए Job देख रहें हैं तो Passport Detail को लिखना जरूरी है।

Passport Detail में नीचे गए इनफार्मेशन को लिखना जरूरी है:-

  • Passport Number
  • Date Of Issue
  • Date Of Expiry
  • Place Of Issue
 

8. Declaration & Signature:-

Safety Officer Resume format
 

अब आपकी Safety Officer CV / Resume पूरा बन कर रेडी हो चुका है अब बस अंतिम यानि लास्ट Paragraph में आपको Date, Place और अपने नाम के ऊपर हस्ताक्षर करने की जगह को छोड़ना है। अब आपका सीवी बनकर तैयार हो चुका है। एक बार इसे रिव्यू जरूर करलें ताकि कोई इनफार्मेशन या गलती को सुधारा जा सके।

ये भी पढ़ें-   9 Most Common Interview Questions With Answer

 

Safety Officer Resume / CV Format

अगर आपको Safety Officer Resume / CV के लिए एक Format की जरूरत है तो मैंने नीचे दो फॉर्मैट को डाउनलोड (Download) करने का लिंक दिया हुआ है, आपको जो फॉर्मैट पसंद है उसे नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके Safety Officer Resume/CV Format को आसानी से डाउनलोड करके ऊपर उसमे एडिट करके ऊपर बताए गए तरीके से अपना Safety Officer Resume / CV या HSE Officer Resume / CV बना सकते हैं। आपको ये आर्टिकल Safety Officer Resume/CV कैसा लगा हमें कमेन्ट करके जरूर बताएं।

Download Safety Officer CV/Resume Format:- 

Safety Officer Resume/CV Format-1

Download Click here

Safety Officer Resume/CV Format-2

Download Click here

 

Also Read, Related Topics:-

50+ Safety Officer Job Interview Questions & Answers 
Difference Between Safety and Security 
How to Prepare Job Safety Analysis (JSA) in a format 
Top 10 Duties & Responsibilities of an HSE/Safety Officer 
Difference Between Hazard and Risk 
30+ Fire & Safety Interview Questions and answer
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Previous Article diploma-in-agriculture Diploma in Agriculture में करिअर बनाएं
Next Article Safety Door design Safety Door Design को कैसे बनाएं और लगाएं
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

2.2kLike
1.6kFollow
35.7kSubscribe
Ad imageAd image

Popular Posts

nebosh-new-international-diploma-details
NEBOSH New International Diploma – हिन्दी मे जानें
confined-space-entry-checklist
Confined Space Entry Checklist | Safety Inspection in Confined Space
industrial-safety-in-hindi
Industrial Safety की पूरी जानकारी – हिन्दी में
types of risk in workplace
Types of Risk in workplace – रिस्क के कितने प्रकार हैं

Related Posts

Articles that related to this Post!
What is OSHA?

What is OSHA | History of OSHA | OSHA Certifications

hole-watcher-duties-responsibilities

Hole Watcher Duties / Responsibilities – CSE Attendant / Standby Man की ड्यूटी

nebosh-igc-tips-before-exam

NEBOSH IGC Tips before Exam

1
hse-officer-interview-questions-with-answer

HSE Officer Interview Questions with Answer – Most Important

ppe-kya-hai

PPE Kya Hai | Importance of PPE’s | Types of PPE’s

1
Lockout/Tagout Loto

Lockout/Tagout (LOTO) Kya Hai | Steps of LOTO

3 1
fire-and-safety-course

Fire and Safety Course – बेस्ट Career Scope

3
nebosh-jobs

NEBOSH Jobs कैसे पाएं – Safety Officer Jobs

Show More
Safety Jankari Logo Safety Jankari Dark Logo

All Safety-Related Articles, Topics, Documents, and Career Guidance. We’re dedicated to you the very best quality posts, with a focus on genuine info, and the latest updates with quality content.

Quick Links

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

About US

  • About Us
  • Contact Us
  • Sitemap

© Safety Jankari | 2024 | All Rights Reserved

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?